फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीवादी हूं, पर जरूरत पड़ने पर मुक्का भी मारूंगा: वीरभद्र

Tue, 13 Dec 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने एक दिवसीय सिरमौर दौरे के दौरान आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि हम गांधीवादी जरूर हैं। लेकिन, इतने भी नहीं कि एक गाल पर थप्पड़ मारने पर दूसरा गाल आगे कर दें। सीमा लांघने वालों को जरूरत पड़ने पर जोरदार मुक्का मारने की हिम्मत भी रखते हैं। वह पांवटा कॉलेज के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हिमाचल में भाजपा सरकार बनाने के हसीन सपने देख रहे हैं। केंद्र सरकार ने कई एनएच की घोषणाएं कर दीं। लेकिन, बजट का कोई प्रावधान नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हमेशा कीचड़ उछालने की राजनीति करती है। सरकार ने भ्रष्टाचार को कभी बर्दाश्त नहीं किया है। भ्रष्टाचार में कोई भी लिप्त पाया जाने पर एक मिनट में बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। 
विज्ञापन

मानहानी का दावा ठोकेंगे

भाजपा यदि गलत बयानबाजी व चार्जशीट में बेबुनियाद आरोप लगाती है तो मानहानी का दावा ठोकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरमौर को सरकार ने आईआईएम की सौगात दी है। इसके लिए भूमि चिन्हित हो चुकी है। सीएम ने कहा कि वह क्रिकेट के कभी खिलाफ नहीं रहे हैं। लेकिन, भाजपा सरकार के समय एचपीसीए को करोड़ों रूपए की जमीन मुफ्त में दे दी गई। जो गलत है। 

वह एक ही परिवार के एचपीसीए पर आधिपत्य के खिलाफ हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, सीपीएस विनय कुमार, पांवटा दून विस क्षेत्र के विधायक चौधरी किरनेश जंग, पूर्व विधायक शिलाई विस क्षेत्र हर्षवर्धन चौहान, पूर्व विधायक अजय बहादुर, निदेशक उच्च शिक्षा दिनकर बुराथोकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केवी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें