मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उनकी बहन मैना देव ने रविवार को उनके आवास हालीलॉज पर राखी बांधी। इस दौरान प्रदेश की अन्य महिलाएं और पंजाब से आए महिलाओं के दल ने भी उन्हें राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
उनकी बहन मैना देव देहरादून से राखी बांधने के लिए यहां पहुंची। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहार समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।