फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र की सेहत में सुधार मगर नहीं मिली छुट्टी

Wed, 02 Nov 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की एक पूरी टीम उनकी देखभाल में लगी है। मंगलवार को डॉक्टरों ने छुट्टी देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि अभी एंटीबायोटिक दवाओं का कोर्स चल रहा है और इन्हें पूरे आराम की जरूरत है।
विज्ञापन


मंगलवार को मिलने वालों का तांता लगा रहा, लेकिन मुख्यमंत्री तक चुनिंदा लोग ही पहुंच सके। उनकी पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह से मिलकर ही कुशलक्षेम पूछकर लौट रहे थे। प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मंगलवार को सीएम वीरभद्र सिंह के साथ उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। डॉक्टरों का कहना है कि मंगलवार को सुबह मुख्यमंत्री के ईसीजी एवं अल्ट्रासाउंड किए जिनकी रिपोर्ट ठीक है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुबह रोजाना की तरह ब्रेकफास्ट किया और दिन में दोपहर का भोजन भी किया।
विज्ञापन


अब उनकी बुधवार को छुट्टी होने की संभावना है। रविवार देर रात ज्यादा खांसी और छाती जाम होने पर वे रात करीब पौने दो बजे आईजीएमसी में भर्ती हुए थे। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने सुबह नाश्ता किया और दिन में लंच भी किया है। सभी रिपोर्ट सही हैं। एक दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें