फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल का बजट आज, कर्मचारियों को मिल सकती है सौगात

Tue, 08 Mar 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला

सार

  • मिड-डे मील और आंगनबाड़ी कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी संभव 
  • छात्रवृत्ति में हो सकती बढ़ोतरी, नई योजना का एलान कर सकते सीएम
  • मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस बार पेश करेंगे अपने कार्यकाल का 19वां बजट
विज्ञापन
युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियों का भी बजट में एलान संभव है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वित्त वर्ष 2016-17 के लिए हिमाचल का बजट मंगलवार को पेश करेंगे। इसमें कर्मचारियों, किसानों-बागवानों, युवाओं और महिलाओं को तोहफे मिलने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार बजट में मिड-डे मील और आंगनबाड़ी कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी कर सकती है। 
विज्ञापन


विभिन्न छात्रवृत्तियों की राशि भी वर्षों बाद वृद्धि का एलान हो सकता है। आउट सोर्स कर्मियों के लिए भी नई पॉलिसी आ सकती है। सीएम वीरभद्र सिंह मंगलवार को अपने कार्यकाल का 19वां बजट पेश करेंगे।  प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बजट पेश करेंगे। 

अगले साल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बजट पर सभी की निगाहें हैं। कांग्रेस घोषणापत्र की कई लंबित घोषणाएं भी बजट भाषण में शामिल हो सकती हैं। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है। इस अवसर पर सीएम महिलाओं को कोई तोहफा दे सकते हैं। 
विज्ञापन


छोटे उद्योगों के लिए अलग से सिंगल विंडो सिस्टम और औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए कोई एलान हो सकता है। युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियों का भी बजट में एलान संभव है। विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की दिशा में भी सरकार कदम उठा सकती हैं। 
विज्ञापन


- 2016-17 में 32000 करोड़ रुपये का बजट संभावित 
- 2015-16 में 28339 करोड़ का बजट पेश किया था 
- 2014-15 में 23613 करोड़ का बजट पेश किया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें