हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पाक मैच का विरोध किया है। बिझड़ी में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले धर्मशाला में क्रिकेट मैच के पक्ष में थे।
मैच के दौरान पूरी सिक्योरिटी व्यवस्था उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन पठानकोट में आतंकी हमले के बाद पड़ोसी देश के साथ रिश्ते सही नहीं रहे हैं। हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों की संवेदनाओं व भावनाओं को जानने के बाद अब पाकिस्तान के साथ मैच के पक्ष में नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि शहीदों की परिजनों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। वीरभद्र सिंह ने कहा कि वीरभूमि हिमाचल के बजाय इस मैच को कहीं भी शिफ्ट कर दिया जाए। सीएम के अलावा भाजपा नेता भी मैच का विरोध कर रहे हैं।