फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, रामपुर दौरे के दौरान सीएम की घोषणाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रामपुर दौरे के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफ्दा में अध्यापकों के रिक्त पद भरने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाजवा-छरपाई सड़क का निर्माण छह महीने में पूरा किया जाएगा और शाह-दोफदा-दारण-दारणघाटी-दयोठी सड़क को शीघ्र पक्का किया जाएगा। इसके लिए 12.5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्राईकोटी मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


इस पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग कार्य शीघ्र शुरू कर देगा। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धार-गौरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने रामपुर-मशनू सड़क मार्ग को चौड़ा करने, धार-गौरा में पुलिस चौकी खोलने, दारण में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार-गौरा में 50 लाख रुपये की लागत से शौचालय बनाने की भी घोषणा की।

देवठी में 98 लाख से बनेगा गेस्ट हाउस

वीरभद्र सिंह ने गौरा ग्राम पंचायत के लिए 5.24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ किया। इस योजना से गौरा, गोपालपुर, रनौट, कोटी, पनोटी, चांदपुर, शरण, रतनपुर, पट्टी, धार, गोपालपुर बस्तियों के लगभग सात हजार लोग लाभान्वित होंगे।

उन्होंने धार कापटी में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पेयजल आपूर्ति योजना और देवठी में 98 लाख रुपये की लागत से बनने वाले लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह की आधारशिलाएं भी रखीं। उन्होंने दारण घाटी में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अतिरिक्त कमरों के निर्माण की परियोजना का शिलान्यास किया। इस पर 84 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने श्राईकोटी मंदिर में टूरिस्ट हट का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

ऐतिहासिक श्राईकोटी मंदिर का होगा पुनर्निर्माण

भारी बारिश के बावजूद रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने पुत्र विक्रमादित्य के साथ श्राईकोटी मंदिर में माता के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्राईकोटी को पर्यटन के दृष्टिगत विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्राईकोटी माता मंदिर करीब ढाई सौ साल पुराना है। यहां रोहडू़, चौपाल, जुब्बल-कोटखाई सहित कई क्षेत्रों से श्रद्धालु और पर्यटक काफी संख्या में हर साल घूमने आते हैं।

इसलिए सरकार ने श्राईकोटी मंदिर परिसर को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि श्राईकोटी मंदिर को पूर्व की भांति पहाड़ी शैली में ही तैयार करवाया जाएगा। इस मंदिर के गर्भ गृह को नही छेड़ा जाएगा। मंदिर परिसर में रसोईघर का निर्माण भी होगा ताकि यहां आने वाले लोगों के लिए लंगर पकाने में परेशानी न हो।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में 25 लाख की लागत से बनने वाले यात्री कुटीर का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने करीब आधे घंटे तक मंदिर में अपने पुत्र विक्रमादित्य के साथ पूजा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सीपीएस नंदलाल, डीसी शिमला दिनेश मल्होत्रा, एसपी डीडब्ल्यू नेगी, सेना के अवेरी स्टेशन के सीओ राजा बेलू, एसडीएम दिलीप नेगी सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें