फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, जब मुख्यमंत्री ने अफसरों को लगाई फटकार

Mon, 04 May 2015 10:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है खेती की महत्ता को देखते हुए प्रदेश के 300 स्कूलों में अगले सत्र से कृषि विषय शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने प्रपोजल तैयार कर लिया है। इससे न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में कृषि के प्रति रुचि बढ़ेगी बल्कि उन्हें नई तकनीक की जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन


वे आगे चलकर इसमें अपना कैरियर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि चंबा, नाहन और हमीरपुर में प्रस्तावित तीन मेडिकल कॉलेजों के लिए 567 करोड़ का बजट जारी हो गया है। चामुंडा में केंद्रीय विवि के लिए जमीन चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जैसे ही ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज नेरचौक के भवन का कार्य पूरा होगा, प्रदेश सरकार कक्षाएं शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में 719 स्कूल अपग्रेड किए गए और 14 कॉलेज खोले गए।

स्कूलों में अध्यापकों का एक भी पद खाली नहीं रहने दिया जाएगा। रविवार को करोड़ों के उद्घाटन और शिलान्यास करने के दौरान उन्होंने सराज के जंजैहली में एसडीएम कार्यालय और छतरी को उप तहसील का दर्जा देने का ऐलान किया। जनसभा में बाद मुख्यमंत्री ने लंबाथाच कॉलेज का औचक निरीक्षण किया और पांच करोड़ की राशि देने के बावजूद भवन निर्माण में देरी पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जंजैहली रावमापा स्कूल में उद्यान विषय की विशेष कक्षाएं शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जंजैहली स्कूल प्रदेश का पहला स्कूल होगा जहां इस विषय को पढ़ाया जाएगा। अगर रिस्पांस अच्छा रहा तो अन्य स्कूलों में भी इस विषय को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें