फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने मंत्रियों पर सख्त हुए सीएम, दिए नए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सभी कैबिनेट मंत्रियों पर सख्ती कर दी है। अब उन्हें सप्ताह में चार दिन सचिवालय में बैठना होगा। सीएम वीरभद्र सिंह ने ये निर्देश बुधवार को जारी किए हैं। मंत्रियों को खुद तय करना होगा कि उन्हें किस दिन सचिवालय में बैठना है। इन चार दिनों में मंत्रियों को जहां जनता की समस्या को सुनना होगा, वहीं लंबित फाइलों की भी निपटाना होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह भी जब दौरे पर जाते हैं तो लोगों की समस्या सुनने के साथ-साथ लंबित फाइलों को भी निपटाते हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंत्रियों के लिए यह सख्ती इसलिए की है, क्योंकि अधिकांश मंत्री सचिवालय में नहीं बैठ रहे हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र के अलावा प्रदेश में 11 मंत्री हैं।
विज्ञापन

इसलिए सख्त हुए हैं सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 15 से 18 घंटे तक काम करते हैं। उन्होंने मंत्रियों से भी इसी तरह कार्य करने की उम्मीद की है। बीते दिनों से सचिवालय में एक से दो मंत्री बैठ रहे हैं। कई बार तो सचिवालय में संसदीय सचिव के अलावा कोई भी मंत्री नहीं होते हैं। इसके चलते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह व्यवस्था की है।

योजनाओं को लेकर अफसरों के साथ करें बैठक
हिमाचल में सरकार की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में चल रही योजनाओं को लेकर लगातार अफसरों के साथ बैठक करें। योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं, इसकी समीक्षा करें। योजनाएं सिरे न चढ़ने का कारण आदि को लेकर लगातार अधिकारियों के साथ संपर्क में रहने और बैठकें करने को कहा है।

मंत्रियों का किसी अफसरों से भेदभाव नहीं
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मंत्रियों का किसी भी अधिकारी से कोई मतभेद नहीं है। मंत्री और अधिकारी एकजुट होकर जनता के काम करने में लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें