फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से मिले सीएम वीरभद्र सिंह, उठाया ये मसला

Thu, 30 Nov 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद भी आचार संहिता में राहत नहीं दिए जाने का मसला भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा है। 
विज्ञापन





उन्होंने केंद्र से मतगणना तक प्रदेश को विशेष राहत देने की बात कही है, जिससे जनहित के लंबित कार्यों का तेजी से निस्तारण हो सके। वीरवार को पटियाला हाउस में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आय से अधिक संपत्ति मामले की सुनवाई होनी है। 

एक दिसंबर को उन्हें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जारी होने वाले चुनाव कार्यक्रम का हिस्सा बनना है। निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद मुख्यमंत्री बुधवार सुबह दिल्ली रवाना हुए। उनकी केंद्रीय कानून मंत्री से मुलाकात तय थी। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने मतदान के बाद आचार संहिता से प्रभावित दैनिक कामकाज को लेकर चर्चा की। प्रदेश सरकार लगातार निर्वाचन आयोग से आचार संहिता में राहत देने की मांग कर रही है, लेकिन आयोग के सख्त रवैये से प्रदेश में कामकाज प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन

राहुल गांधी की ताजपोशी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

सरकार 18 दिसंबर तक राहत दिए जाने की पैरवी कर रही है। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद 30 नवंबर को मुख्यमंत्री के आय से अधिक संपत्ति मामले की सुनवाई होनी है। 

सीबीआई ने वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह सहित नौ लोगों के खिलाफ इस मामले 3 अप्रैल को चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले के लगातार सुनवाई हो रही है, जिसके लिए मुख्यमंत्री दिल्ली जाते हैं। 

यह भी बताया जा रहा है कि 1 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो रही है। 19 दिसंबर तक ये प्रक्रिया चलनी है, लेकिन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी तय मानी जा रही है। 

इसी के चलते पहली दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में सभी प्रदेशों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहने वाले हैं। संभावना है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम तक शिमला लौट आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें