फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र सिंह ने लिया बड़ा फैसला, बेटे के लिए दी ये कुर्बानी

Wed, 27 Sep 2017 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह के लिए शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए वह हाईकमान से पैरवी करेंगे। मंगलवार को होटल पीटरहॉफ में आयोजित शिमला ग्रामीण महासम्मेलन में सीएम ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह भले ही उम्र में छोटे हों लेकिन वह नौजवान होने के साथ अच्छी सोच रखते हैं। 
विज्ञापन


शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए इनसे बेहतर उम्मीदवार कोई नहीं हो सकता। विक्रमादित्य में जोश के साथ होश भी है। उन्होंने कहा कि मार्ग दर्शन मेरा रहेगा। सीएम ने लोगों से आह्वान किया - मेरी बातों पर अमलीजामा पहनाए जाने से मुझे बहुत प्रसन्नता होगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा - जब मैं 25 साल का था, तब से अब तक लोगों की सेवा करता आ रहा हूं। शिमला ग्रामीण के लोगों के साथ मेरा अटूट संबंध है और आगे भी रहेगा। लेकिन एक वक्त आता है, जब आदमी को आराम करना चाहिए। 
विज्ञापन


सभागार में अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री एक मिनट रुके और इस बीच लोगों की ओर नजर गढ़ाते हुए बोले - समय बदल रहा है। नौजवानों के आगे आने की जरूरत है। लेकिन मैं चुनौती देता हूं कि आज की नौजवान पीढ़ी मेरे बराबर काम करके दिखाए। 

चुनाव लड़ने के लिए मेरे पास कई विकल्प
शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट छोड़ने के बाद जब सीएम से पूछा गया कि वह किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे? इस पर सीएम ने कहा कि हिमाचल में उनके लिए कई विकल्प खुले हैं। कई विधानसभा क्षेत्र के लोग उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र से लड़ने की इच्छा जता रहे हैं। 

सेवा करने के काबिल बन गए हैं विक्रमादित्य
सीएम ने कहा कि शिमला ग्रामीण में विकास कार्यों की गंगा बही है। ऐसी कोई भी पंचायत नहीं है, जहां विकास कार्य न हुए हों। लेकिन अब विक्रमादित्य जनता की सेवा करने के लिए काबिल हो गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

विकल्प खुले, कहीं से भी लड़ सकते हैं चुनाव : सीएम

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए उनके पास कई विकल्प हैं। कई विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधियों के उन्हें ऑफर आए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल के हर क्षेत्र का समान विकास किया है। सीएम ने कहा कि संगठन के भीतर और अन्य किसी भी नेता से उनका मनमुटाव नहीं है। चुनाव नजदीक आते देख भाजपा नेता प्रदेश की जनता को गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें