मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा का काम ही चार्जशीट बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चार्जशीट बनाने का मतलब है-चोर मचाए शोर। प्रदेश भाजपा की चार्जशीट कमेटी के गठन के अगले ही दिन मुख्यमंत्री ने मीडिया को तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा इससे पहले भी चार्जशीट बना चुकी है।
सीएम ने कहा कि सत्ता में वापसी के लिए एक-एक सीट जीतना जरूरी है इसलिए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार बहुत सी लोक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में सरकार की उपलब्धियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस मिशन रिपीट करेगी।
बूंद-बूंद’ से भरता है सागर
‘मोदी के बोल जुमलों के ढोल’ कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के कार्यक्रम की सराहना की। सीएम ने कहा कि यह तहरीक अच्छी रही है। उन्होंने कहा कि ‘बूंद-बूंद’ से सागर भरता है। कांग्रेस पार्टी फिर कई मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।