मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने देहरा हलके के तहत बनखंडी जनसभा में देहरा के विधायक रविंद्र रवि को निशाने पर लेते हुए कड़ी व्यक्तगित टिप्पणी कर डाली। सीएम ने कहा- मैं रविंद्र रवि को उस समय से जानता हूं जब रवि राजनीति में नहीं थे और पालमपुर में एक खोखे में अंडर गारमेंट्स बेचा करते थे और आज दौलतमंद हो गए हैं।
कहा-मैं एक-एक की हिस्ट्री जानता हूं कि कौन कितने पानी में हैं। षड्यंत्रकारी जो खेल खेल रहे हैं मैं उसका चैंपियन हूं और यह आखिरी चेतावनी है। षड्यंत्र से राजनीति नहीं चलती है और न ही ऐसे लोग कामयाब हो पाते हैं। सीएम ने कहा कि वह क्षेत्रवाद और जातिवाद में विश्वास नहीं रखते हैं। उन्हें प्रदेश का एक-एक गांव समान है।