फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के भविष्य के काम आएंगी मेरी रेवड़ियां: सीएम वीरभद्र

Sat, 04 Feb 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी, खुंडियां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर का दौरा कर लगडू में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भाजपा पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लगडू में जनसभा में कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगडा जिला के चंगर क्षेत्र को हमेशा विकसित करने के लिए प्राथमिकता दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा तो प्रदेश में शिक्षण संस्थान और महाविद्यालय खोलने का भी विरोध करती है। भाजपा के लोग हमेशा कहते हैं कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्कूल और कॉलेज जनता में ऐसे बांटते हैं जैसे वे रेवड़ियां हों। लेकिन, मैं उनसे कहता हूं कि एक दिन यही रेवड़ियां हिमाचल के छात्रों के भविष्य के लिए काम आएंगी। 

हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में बड़े राज्यों की श्रेणी में अग्रणी आंका गया है, यह देवभूमि के लोगों के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के खुंडियां के चंगर क्षेत्र के बारी-कलां, डोला-खरयाना और थिल में भी जनसभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वायदों को पहले ही पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव घोषणा पत्र को नीतिगत दस्तावेज के रूप में लागू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें