फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र ने बताया किसके इशारे पर हो रही ईडी और सीबीआई की जांच

Thu, 14 Jul 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि उनके पास जो भी है, वह बागवानी से कमाया है। इसलिए जांच जितनी भी हो लेकिन कुछ भी नहीं मिलेगा। सीएम ने साफ किया कि उन पर दबाव बनाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। हिमाचल की सरकार पर कोई खतरा नहीं है। विधानसभा चुनाव समय पर होंगे। भगवान और जनता ने चाहा तो वह फिर सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन


सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि एक ही मामले की आयकर विभाग, ईडी और सीबीआई जांच कर रही है। चूंकि अनुराग ठाकुर और अरुण जेटली के बीच क्रिकेट की वजह से नजदीकी है इसीलिए पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और अनुराग के इशारे पर जेटली सारी कार्रवाई करवा रहे हैं।

युवाओं को बढ़ावा देगा खेल विधेयक
करीब डेढ़ साल से अटके खेल विधेयक पर सीएम ने फिर दोहराया कि राज्यपाल विधेयक पर हस्ताक्षर करें या लौटा दें। उन्होंने कहा कि अभी तक कई ऐसे संगठन हैं जहां बाहर के लोगों ने कब्जा जमा रखा है। खेल विधेयक हिमाचल के युवाओं को आगे आने का अवसर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुणाचल में प्रजातंत्र की जीत

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बहाल करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सीएम ने प्रजातंत्र की जीत बताया। कहा कि उत्तराखंड और अरुणाचल में केंद्र ने जो किया वह लोकतंत्र की हत्या जैसा था। लेकिन इस बात का संतोष है कि देश में अभी भी न्यायपालिका स्वतंत्र है और वह अन्याय नहीं होने देती।

मंत्रियों ने बुलाई कैबिनेट
अचानक कैबिनेट बैठक बुलाने पर सफाई देते हुए सीएम ने कहा कैबिनेट बुलाने का औचित्य नहीं था। लेकिन सभी मंत्रियों ने अपनी भावना व्यक्त करने के लिए कैबिनेट को बुलाया था। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ही नहीं पूरी पार्टी उनके साथ है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें