फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दरबार पहुंचे वीरभद्र-धूमल, मोदी से की मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
एक-दूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोपों के बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल वीरवार को दिल्ली दरबार पहुंचे। प्रधानमंत्री दफ्तर में दोनों नेताओं ने पीएम मोदी से अलग-अलग मुलाकात कर अपने मन की बात साझा की। मोदी सुबह करीब ग्यारह बजे पहले धूमल से मिले फिर दोपहर एक बजे वीरभद्र सिंह से। सीबीआई और ईडी की जांच झेल रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पीएम के समक्ष पहली बार खुलकर अपना पक्ष रखा। वीरभद्र ने दिल्ली रवाना होने से पहले ही मीडिया से कहा था कि उनके खिलाफ चल रही जांच एक राजनीतिक साजिश है।
विज्ञापन


अब पानी सिर से ऊपर आ गया है लिहाजा इस बारे में वह जल्द ही पीएम मोदी से बात करेंगे। उधर, वीरभद्र से पहले धूमल की मोदी से मुलाकात के भी कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। प्रदेश की राजनीति के इन दो ध्रुवों को मुलाकात के लिए पीएम मोदी ने एक ही दिन वक्त दिया। आने वाले दिनों में इस मुलाकात के नतीजे भी सामने आ जाएंगे। हालांकि, दोनों पक्षों ने इस बारे में खामोशी ओढ़ रखी है।

मोदी से पहले धूमल, फिर वीरभद्र ने रखी मन की बात

पहले नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल और उसके बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने मन की बात की। यह बातचीत नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई। मोदी ने एक ही दिन दोनों दिग्गज नेताओं को अपने पास बुलाया। वीरभद्र से मुलाकात से पहले नरेंद्र मोदी ने पहले नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल से पूरा फीडबैक लिया। धूमल चले गए तो दोपहर बाद सीएम वीरभद्र सिंह की भी प्रधानमंत्री ने पूरी बात सुनी।

हिमाचल की राजनीति के इन दोनों दिग्गजों की आपसी लड़ाई वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गई। नरेंद्र मोदी से मुलाकात का ऐलान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को ही कर दिया था। वीरभद्र सिंह ने अपने खिलाफ चल रहे सीबीआई और ईडी मामलों को राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए कहा था कि अब पानी सिर के ऊपर से गुजर गया है और वे नरेंद्र मोदी से मिलकर बात करेंगे।

वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मुलाकात का समय लगभग एक बजे दिया और उससे पहले ही नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल साढे़ 11 बजे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल लिए थे। सूत्रों की मानें तो मोदी को नए साल में हिमाचल का न्योता आने और प्रदेश की कुछ विकास योजनाओं पर चर्चा करने के अलावा नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल ने नरेंद्र मोदी से हिमाचल मौजूदा सियासी हालात पर भी चर्चा की है।
विज्ञापन

मैंने वीरभद्र मामले पर नरेंद्र मोदी से कोई बात नहीं की

दिन भर कयास ये भी लगाए जाते रहे कि उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह पर सीबीआई और ईडी मामलों पर भी फीडबैक दिया है। हालांकि, इन कयासों को खारिज करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल ने बताया कि उन्होंने वीरभद्र मामले पर नरेंद्र मोदी से कोई बात नहीं की। उन्हें हिमाचल बुलाया और हिमाचल के विकास से जुडे़ मसले ही उठाए। नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल की मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रधानमंत्री से लगभग एक बजे भेंट की।

माना जा रहा है कि वीरभद्र सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज किए गए सीबीआई और ईडी मामलों पर भी चर्चा की। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से जारी प्रेस नोट में भी प्रदेश की योजनाओं पर ही बात करने का हवाला दिया गया है। इसके अलावा सियासी मसलों पर ही चर्चा का जिक्र किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें