फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरामदायक सफर के साथ फ्री वाईफाई, सीएम वीरभद्र सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Tue, 19 Sep 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को दो नई यूरो-4 वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यटन विकास निगम की ये बसें शिमला-दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी। यात्रियों को बसों में मोबाइल, लैपटॉप चार्ज करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। 
विज्ञापन


यात्रियों को मुफ्त वाईफाई इंटरनेट जैसी सुविधा भी मिलेगी। यात्रियों को पसंदीदा फि ल्म के गाने चुनने की सुविधा होगी, जिसका प्रयोग बस के वाईफाई नेटवर्क के माध्यम से किसी भी हैंड हेल्ड डिवाइस से किया जा सकेगा।

लोगों को इन बसों में यात्रा करने के लिए पहले आओ, पहले पाओ आधार पर सुविधा मिलेगी। इन सेवाओं के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई वोल्वो बसों में यात्रियों को और अधिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि प्रायोगिक आधार पर नई मनोरंजन सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यदि प्रयास सफ ल रहता है, ये सुविधाएं निगम की अन्य बसों में भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। 

मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार और रोहित ठाकुर, राज्य विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा, राज्य विकास निगम के सदस्य अमरजीत सिंह, सुरेंद्र सेठी और गोपाल कृष्ण महंत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

  मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 15 लाख का चेक
राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष पंडित शिव लाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 15 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

बैंक के प्रबंध निदेशक वाईपीएस वर्मा सहित बैंक के अन्य अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें