फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष के भतीजे पर सीएम के सनसनीखेज आरोप

Wed, 21 Jan 2015 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को ऊना के दौलतपुर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि बनगढ़ में सत्ती का भतीजा बड़े ठेकेदार के रूप में अवैध खनन में शामिल है।
विज्ञापन


वहीं, विभौर सिंह सिंचाई योजना के एसडीओ कांग्रेस के लोगों पर केस दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के मामले में किसी को नहीं बख्शा जाएगा। चाहे अधिकारी हो या ठेकेदार।

वीरभद्र ने कहा कि भाजपा से जुड़े लोगों ने यहां अवैध खनन करते हुए सिंचाई योजनाओं की पाइपों को भी तोड़ दिया है। इसमें भी कार्रवाई होगी।

सुना है, विदेश में भी है धूमल की संपत्ति

गगरेट में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि धूमल की संपत्तियों की सीबीआई जांच कराई जाएगी।

धूमल की हिमाचल ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों में भी संपत्तियां हैं। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि विदेशों में भी उन्होंने संपत्ति बना ली है।

यह कार्रवाई अदला-बदली की भावना से नहीं बल्कि विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस द्वारा तैयार की गई चार्जशीट के आधार पर की जा रही है। धूमल को चाहिए कि हल्ला मचाने के बजाय जांच का सामना करें।
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह लांछन लगाने के बजाय कार्रवाई करें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि अवैध खनन पर जांच व कार्रवाई से रोका किसने है। वीरभद्र सिंह लांछन लगाने के बजाय कार्रवाई करें।

जब वीरभद्र सिंह स्वयं फंसते हैं, तो वह दूसरों पर लांछन लगाते हैं। विधानसभा में उन्होंने और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने अवैध खनन का मामला जोरदार ढंग से उठाया था, उस समय सरकार जवाब तक नहीं दे पाई थी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर होने वाली हर कार्रवाई का भाजपा साथ देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें