फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए नटवर सिंह की किताब पर सीएम का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री नटवर सिंह की विवादास्पद किताब पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक महीने बाद टिप्पणी करेंगे। यह किताब उन्होंने पढ़ने के लिए मंगाई है।
विज्ञापन


सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि फिलहाल उन्होंने नटवर सिंह की किताब नहीं पढ़ी है। पहले वे उसे पढ़ेंगे तब टिप्पणी करेंगे।

पंजाब के सीनियर कांग्रेस लीडर जगमीत सिंह बराड़ के सोनिया गांधी और राहुल गांधी के छुट्टी पर चले जाने के बयान को वीरभद्र सिंह ने गलत करार दिया कि वे उनके बयान से सहमत नहीं हैं।
Trending Videos

हार पर मंथन की जरूरत

अलबत्ता कांग्रेस की जो हार हुई है, उस पर मंथन की जरूरत है। मंथन के बाद जो प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है, वे उठाए जाएं। हार पर विश्लेषण हुआ भी है और हो भी रहा है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व कांग्रेस प्रभारी और कांग्रेस के सीनियर लीडर चौधरी बीरेंद्र सिंह के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर सीएम ने कहा कि उनके कांग्रेस छोड़ने से कोई असर नहीं पड़ेगा।

मगर ऐसे लीडरों की पहचान होनी चाहिए जो पार्टी की जीत पर सबसे आगे रहते हैं और हारने पर ऐसा व्यवहार करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो कांग्रेसी किसी कारण कांग्रेस छोड़ गए थे, उन्हें पार्टी में वापस लाया जाना चाहिए। बशर्ते वे अब भी पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों पर भरोसा करते हैं।
विज्ञापन

मेरा दिल्ली दौरा सफल रहता है : सीएम

सीएम वीरभद्र सिंह ने दिल्ली दौरे पर कहा कि मेरा दिल्ली दौरा हमेशा सफल रहता है। मैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिला था। उन्होंने सब अफसरों को मीटिंग में बुला लिया था।

मैंने उनसे हिमाचल प्रदेश के नेशनल हाईवे के कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया था। उन्होंने सकारात्मक व्यवहार अपनाया। उम्मीद है कि केंद्र सरकार हिमाचल को पूरा सहयोग देगी।

यहां की लंबित मांगों और प्रोजेक्टों को पूरा करने का केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें