फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, मिलेगा महंगाई भत्ता

Wed, 17 Aug 2016 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में 70वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्यस्तरीय समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में हुआ। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की। इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को अक्तूबर 2016 से छह प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने की घोषणा की।
विज्ञापन


इसका लाभ राज्य के लगभग पौने दो लाख कर्मचारियों और करीब डेढ़ लाख पेंशनरों को होगा। इससे राजकोष पर 360 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हिमाचल में 300 करोड़ का निवेश किया जाएगा। प्रदेश में 276 नए उद्योग लगाए जाएंगे जिससे 26 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से 28 दिन के भीतर सुझाव मांगे गए हैं। इस अवसर पर वीरभद्र सिंह ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश अपने गठन के बाद से ही तेजी के साथ विकास एवं खुशहाली की राह पर आगे बढ़ा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीपीएल परिवारों को इंदिरा आवास योजना के तहत दी जाने वाली राशि अब 75 हजार कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के लिए सस्ते एलईडी बल्ब दिए जा रहे हैं जिस पर 1080 करोड़ की सब्सिडी दी गई है। सीएम ने कहा कि सरकार ने यह फैसला लिया है कि बागवानों को सेब, आलू, किन्‍नू और गलगल पर समर्थन मूल्य दिया जाएगा।

प्रदेश में पर्यटन के ‌विकास के लिए 570 करोड़ खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए एक हजार स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स और एनएसएस के स्वयंसेवियों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रदेश के विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें