फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के हाटकोटी में 5 मंजिला मकान ढहने से कई लोग दबे, एक शव बरामद

Wed, 17 Aug 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पांच मंजिला भवन के ढहने से कई लोग मलबे में दब गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिमला के हाटकोटी से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक पांच मंजिला भवन के ढहने से कई लोग मलबे में दब गए हैं। अभी तक एक शव को बाहर निकाला जा सका है। वहीं, एक अन्य घायल को भी मलबे से रेस्‍क्यू किया गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार मलबे में 10 से 15 लोगों के दबने की आशंका है।
विज्ञापन


अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार दोपहर करीब पौने तीन बजे हुआ। हाटकोटी के कैंची मोड़ पर बना यह पांच मंजिला भवन सरस्वती नगर पंचायत के प्रधान का बताया जा रहा है।

दोपहर के समय अचानक यह भवन भरभराकर पहाड़ी पर गिर गया। इससे मलबे में काफी लोग दब गए। हादसे का पता चलते ही यहां रेस्‍क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। अब तक एक घायल को बाहर निकाला जा सका है जिसे रोहड़ू अस्पताल ले जाया गया है। वहीं एक शव भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन में चल रही थीं कई दुकानें

मकान ढहने से यहां खड़ी गाड़ियां भी मलबे में दब गई हैं। - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि इस भवन के निचले फ्लोर में कुछ दुकानें चल रही थी। इनमें एक बार भी चल रहा था। इसके अलावा एक केमिस्ट शॉप और हार्डवेयर शॉप भी इसमें चल रही थी।

सभी दुकानें दिन के समय खुली थी। अचानक इस हादसे के बाद यहां रेस्‍क्यू का काम जोरों पर चल रहा है। मलबे में कुल कितने लोग दबे हैं इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। इलाके में जोरदार बारिश भी हो रही है जिससे बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें