फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM बोले, दूसरों का मार्गदर्शन छोड़ अपने हलके से चुनाव लड़ें सुक्खू

Tue, 17 Jan 2017 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पालमपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्‍खू को सलाह दी है। सीएम ने कहा कि सुक्खू दूसरों का मार्गदर्शन करने के बजाय अपने हलके से चुनाव लड़ें। विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए सुक्खू की ओर से युवाओं की फौज खड़ी करने की बात पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि सिर्फ युवा तुरूप के सहारे ही पार्टी की जीत संभव नहीं है।
विज्ञापन


इसमें पुराने लोगों का भी सहयोग लेना पड़ता है। पार्टी की जीत में पुराने और नए लोगों का तालमेल होना जरूरी है तभी पार्टी जीत पाती है। सीएम के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव में टिकट आवंटन में कुछेक पुराने नेताओं का टिकट कट सकता है।

चूंकि, युवाओं को मौका मिला तो जाहिर है कि कुछ पुराने चेहरों को हटाया जाएगा। पालमपुर में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक वार्ता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी जीत में युवा और पुराने नेताओं दोनों का साथ लेगी, तभी पार्टी की जीत होगी। जीतने के लिए जोश के साथ होश का भी ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन


हवाई अड्डे पर बोले- विकास में कोई रोड़ा नहीं आएगा      
मुख्यमंत्री ने गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण को लेकर लोगों की ओर से किए जा विरोध पर कहा कि जब विकास होता है तो विरोध भी होता है। लेकिन, विकास में कोई रोड़ा नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गगल हवाई अड्डा कांग्रेस की देन है।       

एम्स को केंद्र ने नहीं दी फूटी कौड़ी      
पालमपुर के बंदला में जनसभा के दौरान सीएम ने कहा कि बिलासपुर में बनने वाले एम्म स्तर के अस्पताल को लेकर प्रदेश सरकार ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर जमीन तक अस्पताल को दे दी है। लेकिन, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक एक ईंट लगाने तक पैसा मंजूर नहीं किया है।

आगामी सत्र से हमीरपुर जिले में मेडिकल कॉलेज कार्य करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व समाज में असंतोष एवं विघटन के बीज बोने के नाम पर राज्य को बांटने की कोशिश में लगे हैं। ऐसे लोगों के दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन

सुक्‍खू बोले, नाम से सीएम जुड़े तो कहीं से भी जीत जाए चुनाव

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने 17 साल की उम्र में पहली बार सीधे चुनाव जीता था। यह कॉलेज में सीआर का चुनाव था। तबसे अब तक 11 चुनाव लड़े हैं और उनमें नौ जीते हैं।

सुक्खू बोले कि किसी के नाम के आगे मुख्यमंत्री शब्द जुड़ जाए तो वह कहीं से भी चुनाव जीत सकता है। ऐसे ही जीएस बाली और कौल सिंह ठाकुर में से भी किसी के नाम के आगे ही मुख्यमंत्री शब्द जुड़ जाए तो वे भी कहीं से जीत सकते हैं।

सुक्खू ने कहा कि अभी उन्हें पार्टी ने 20 साल के अनुभव को देखते हुए बड़ी जिम्मेवारी दी है। उनका ध्यान पार्टी को मजबूत करने और युवा चेहरों को आगे लाने पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें