फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति, धर्म की राजनीति पर विश्वास नहीं: वीरभद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने वालों को दरकिनार करे जनता
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जाति और क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने वालों को दरकिनार कर जनता विकास को तरजीह दे। नगरोटा बगवां में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल को हमेशा एक नजर से देखा है।

यही हमारी शक्ति है। जाति, धर्म और क्षेत्रवाद के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले कुछ लोग ऊपर और नीचे के हिमाचल की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि वे क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति पर विश्वास नहीं रखते। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संसाधनों  से विकास को आगे बढ़ा रही है।

दूरदराज क्षेत्रों में बनाई 34 हजार किलोमीटर सड़कें

इस कड़ी में प्रदेश में 34,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करके कांग्रेस सरकार ने दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ा है। व्यक्तिगत तौर पर वह प्रदेश के सभी क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं ताकि विकास कार्यों में हो रही प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी विकासात्मक परियोजना के कार्यान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो।

नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत के शिलान्यास और लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़कियों को शिक्षित बनाने से ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। प्रदेश में तीन नए मेडिकल कॉलेज जल्द स्थापित होंगे।
विज्ञापन

बाली ने बांधे तारीफों के पुल

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने जनसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने युवाओं से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बहुआयामी व्यक्तित्व का अनुकरण करने आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह मेहनतकश व्यक्तित्व की मिसाल हैं जो प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समग्र एवं संतुलित विकास में विश्वास रखते हैं।

प्रदेश में विकास कांग्रेस की देन: स्टोक्स
आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने जनसभा में प्रदेश के विकास को कांग्रेस की देन बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मनरेगा के अंतर्गत केंद्र के हिस्से को जारी करने के लिए लगातार भारत सरकार के समक्ष मामला उठा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें