फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब को मंडी तक पहुंचाना मेरी जिम्मेवारी: वीरभद्र

Fri, 24 Apr 2015 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अगले एक साल में ठियोग-हाटकोटी सड़क का निर्माण पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेब को मंडियों तक पहुंचाने की उनकी जिम्मेदारी है। बागवानों को मंडियों तक सेब पहुंचाने के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि रोहड़ू के आदर्श कल्याण वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन


वह रोहड़ू में राज्य स्तरीय मेले के समापन समारोह में जन सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने की जिम्मेवारी उनकी है। बागवान सेब को मंडियों तक पहुंचाने के लिए चिंता न करें। उन्होंने कहा कि ठियोग हाटकोटी सड़क निर्माण में देरी के लिए कंपनी व कुछ अधिकारियों की कमी रही है। अब सरकार ने तय किया है कि सड़क का निर्माण वर्ष 2016 तक किसी भी हालत में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विकास के नाम पर कभी राजनीति नहीं की। भाजपा ने प्रदेश को राजनीतिक लाभ के लिए बांटने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ठियोग हाटकोटी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिलने पर उछलकूद कर रहे हैं। प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है।
विज्ञापन


इस सड़क को भी कांग्र्रेस ने राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की पहल की है। रोहड़ू शिमला मुख्यमार्ग को पहले कांग्रेस ने स्टेट हाईवे का दर्जा दिया। भाजपा ने इस सड़क का दर्जा घटाकर जिला स्तर पर लाया। वर्ष 2007 में फिर कांग्रेस ने इस सड़क को विश्व बैंक से डबल लेन की मंजूरी दिलाई है। उन्होंने रोहड़ू में 50 बिस्तरों का अस्पताल खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें