फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंड रिकॉर्ड के प्रमाणपत्र में लिखी जाएगी उपजाति

Thu, 25 Feb 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंड रिकार्ड के प्रमाणपत्रों में अब उपजाति भी लिखी जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सचिवालय में गोरखा कल्याण बोर्ड की बैठक में सभी जिलों के उपायुक्तों को यह निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भू-अभिलेख अधिनियम में संशोधन के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को स्थानीय जांच पड़ताल या राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों की संभावित जानकारी के आधार पर प्रमाण पत्र में उप जाति का उल्लेख किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि ये प्रमाण पत्र समुदाय के लोगों को बिना किसी विलंब के जारी किए जाएं।

गोरखा कल्याण बोर्ड की 14वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निकट भविष्य में गोरखा समुदाय बहुल संख्या वाले स्कूलों में नेपाली पाठ्यक्रम आरंभ करने पर विचार करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने चंबा जिला के ककीरा में गोरखा भवन के आसपास की भूमि की वन स्वीकृति प्राप्त करने के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए तथा धर्मशाला के दाड़ी में गोरखा सामुदायिक केंद्र के कार्य में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें