फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू बोले- कृषि विवि पालमपुर की 82 कनाल भूमि पर बनेगा हेलीपोर्ट

Mon, 01 May 2023 09:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र ही तैयार कर दी जाएगी। हेलीपोर्ट के लिए प्रस्तावित 82 कनाल भूमि चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में स्थित है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा के पालमपुर में हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग को 82 कनाल भूमि हस्तांतरित कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र ही तैयार कर दी जाएगी। हेलीपोर्ट के लिए प्रस्तावित 82 कनाल भूमि चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में स्थित है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हेलीपोर्ट के निर्माण पर लगभग 9 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रदेश सरकार पालमपुर को सूचना प्रौद्योगिकी हब के रूप में विकसित कर रही है। प्रदेश सरकार पर्यटकों के लिए यात्रा के समय में कमी करने के उद्देश्य से सभी जिला मुख्यालयों के समीप हेलीपोर्ट निर्माण करने के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए सभी जिला उपायुक्तों को संबंधित क्षेत्रों में इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों को एयर लिफ्ट करने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार का कार्य प्रगति पर है। रनवे की लंबाई 1,372 मीटर से बढ़ाकर 3,010 मीटर की जाएगी। इससे यहां पर बड़े विमान भी उतर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें