फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू बोले- शीघ्र जारी होगी नए भर्ती आयोग की अधिसूचना

Wed, 23 Aug 2023 05:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू  ने कहा कि सरकार युवाओं के हितों को प्राथमिकता देने वाली पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। नया आयोग योग्यता आधारित चयन पर केंद्रित होगा और पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं जैसी कुरीतियों पर रोक लगाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भंग किए जा चुके हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी चयन आयोग के स्थान पर नए भर्ती आयोग की अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी। नए आयोग की रूपरेखा पर सिफारिशें देने के लिए गठित दीपक सानन समिति ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नए भर्ती आयोग की कार्यक्षमता पर प्रस्तुति दी। समिति ने आयोग के संचालन में पारदर्शिता, संरचनात्मक समग्रता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न उपायों पर पेशकश की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के हितों को प्राथमिकता देने वाली पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


नया आयोग योग्यता आधारित चयन पर केंद्रित होगा और पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं जैसी कुरीतियों पर रोक लगाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा पत्र तैयार करने, भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने व भ्रष्टाचार से निपटने में आधुनिक उपकरणों, प्रक्रियाओं और तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। नए चयन आयोग का गठन होते ही भर्तियां शुरू कर दी जाएंगी। सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी, भर्ती प्रक्रियाओं में हेरफेर के प्रति कड़े कदम उठाएगी। समिति के अध्यक्ष दीपक सानन ने कहा कि प्रस्तावित आयोग से संबंधी दूसरी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें आयोग की कार्यप्रणाली का और अधिक सटीक विवरण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें