फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन मोड में सुक्खू: अफसरों पर शिकंजा, घोषणाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश, हर सप्ताह होगी मंडे मीटिंग

Mon, 21 Aug 2023 10:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  कहा कि सभी प्रशासनिक सचिव राज्य सरकार की सभी फ्लैगशिप योजनाओं और अन्य घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करने की दिशा में उचित कार्रवाई करें, ताकि प्रदेशवासी इन योजनाओं से शीघ्र लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब अधिकारियों की मेज पर कोई फाइल नजर नहीं आएगी। फाइलों को अनावश्यक तरीके से रोके रखने को सरकार गंभीरता से लेगी। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी विभागों को लंबित फाइलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा है। हर कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम प्रत्येक सोमवार को सभी प्रशासनिक सचिवों के साथ नियमित आधार पर अब समीक्षा बैठक भी करेंगे। सोमवार को प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं, बजट घोषणाओं और इस वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर की गईं घोषणाओं की प्रगति पर सीएम ने सभी प्रशासनिक सचिवों की बैठक ली।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा है कि सभी प्रशासनिक सचिव राज्य सरकार की योजनाओं और अन्य घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करने की दिशा में उचित कार्रवाई करें। सीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत व पुनर्वास कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। सड़कों के निर्माण में भी ड्रेनेज एवं क्रॉस ड्रेनेज को अनिवार्य 
बनाया जाएगा।

अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की समय सीमा तय करें
सीएम सुक्खू ने कहा कि अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की समय सीमा तय की जाए। राज्य सरकार राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण, लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए यूवी तकनीक का उपयोग, पर्यटन को बढ़ावा देने और अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने सहित अन्य परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रही है। इस दिशा में संबंधित विभाग समय सीमा तय कर कार्य करना सुनिश्चित करें। पहले चरण में आईजीएमसी शिमला और चमियाना तथा टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। शेष स्वास्थ्य संस्थानों में इसी वर्ष दिसंबर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने वन स्वीकृतियों के मामलों के समयबद्ध निपटारे के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


3,000 करोड़ का निवेश कांगड़ा में पर्यटन पर 
सीएम ने प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क और चिकित्सा उपकरण पार्क के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है और इसके तहत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

युनम चोटी फतह करने वाली महिला पुलिस आरक्षी को सीएम ने दी बधाई

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल पुलिस की चौथी आईआरबी जंगलबैरी की पुलिस आरक्षी बिंदिया को लाहौल की 6,111 मीटर ऊंची युनम चोटी पर चढ़ाई करने पर बधाई दी है। बिंदिया ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री ने बिंदिया को आगामी अभियानों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युनम चोटी पर विजय प्राप्त करने वाली वह राज्य पुलिस की पहली महिला हैं। यह पुलिस विभाग एवं समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। बिंदिया हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के कांगू गांव की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें