फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सीएम सुक्खू की माता संसार देवी बोलीं- पुलिस की बंदिशें देखकर अजीब लग रहा

Tue, 13 Dec 2022 09:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन(हमीरपुर)

सार

नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत भबड़ां स्थित पैतृक घर पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। यहां उनकी माता व भाई का परिवार रहता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के घर में पुलिस तैनात। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा कारणों से नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत भबड़ां स्थित पैतृक घर पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। यहां उनकी माता व भाई का परिवार रहता है। गांव में अक्सर एक दूसरे के घर पर आजादी से आने जाने वाली सुक्खू की माता संसार देवी ने कहा कि घर पर पुलिस तैनात हो गई है। नियमों के तहत ही यहां पुलिस तैनात हुई है। पुलिस वाले उनके साथ ही चल रहे हैं, जिससे उन्हें अटपटा लग रहा है।

विज्ञापन


 पुलिस की बंदिशें देखकर अजीब सा महसूस हो रहा है। ज्यादा इधर-उधर जाने से भी उन्हें आगाह किया जा रहा है। वह जीवन भर अपनी मर्जी से गांव में एक दूसरे के घर आती जाती रही हैं और उन्हें पुलिस के पहरे में रहने की आदत नहीं है। अब उन्हें अटपटा लग रहा है। नादौन की अमलेहड़ पंचायत के भबड़ां गांव में मुख्यमंत्री का पैतृक निवास है, जहां उनकी मां अपने दूसरे बेटे के साथ रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें