प्रभावितों ने मुख्यमंत्री को बाधित हुई सड़कों, पेयजल आपूर्ति, मकानों को पहुंचे नुकसान से अवगत कराया। ननखड़ी की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से सड़क बहाली का मुद्दा उठाया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रास्ते खोलने के लिए पंचायतों को धनराशि जारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र की ननखड़ी तहसील की विभिन्न पंचायतों में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। प्रभावितों ने मुख्यमंत्री को बाधित हुई सड़कों, पेयजल आपूर्ति, मकानों को पहुंचे नुकसान से अवगत कराया। ननखड़ी की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से सड़क बहाली का मुद्दा उठाया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रास्ते खोलने के लिए पंचायतों को धनराशि जारी की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने विभागाधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि लोक निर्माण विभाग सड़कों को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। बागवानों का सेब मंडियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को ननखड़ी, बड़ोग और कुंगल बाल्टी पंचायतों में बारिश से क्षतिग्रस्त 50 से अधिक मकानों के लिए प्रभावित परिवारों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तुरंत जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने खोलीघाट में भी लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सेब बहुल क्षेत्रों की पंचायतों में सड़क बहाली का काम तेज करवाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग को पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। सीएम ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित जरोल, खनेटी और कोटगढ़ क्षेत्रों का दौरा कर भी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जरोल के आठ संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए पांच लाख रुपये जारी करने की घोषणा की।