फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- विजिलेंस की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 60 प्रतिशत पेपर लीक हुए

Wed, 01 Feb 2023 06:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि पेपर लीक मामले में सीबीआई के साथ विजिलेंस भी जांच कर रही है। जांच में कई और खुलासे हुए हैं।  विजिलेंस की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 60 प्रतिशत तक पेपर लीक हुए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पेपर लीक मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने प्रारंभिक रिपोर्ट दी थी। उसके आधार पर वह कह सकते हैं कि करीब 60 फीसदी पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेपर लीक होना गंभीर बात है। पेपर लीक मामले में वह कह सकते हैं कि पांच साल से यह वारदातें चली हुई थीं। सीएम ने यह बात बुधवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत में कही। सुक्खू ने कहा कि आज या कल विजिलेंस ब्यूरो की नई रिपोर्ट भी सरकार को मिलेगी। पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती से संबंधित पेपर लीक मामले में सीबीआई ने भी छापे मारे हैं। सीबीआई तो भारत सरकार के अंतर्गत आती है। जब छापे मारे गए हैं तो उसमें कई बातें सामने आई हैं। पिछले पांच साल से पेपर लीक की यह वारदातें चली हुई थीं। उल्लेखनीय है कि हमीरपुर में जेओए आईटी और अन्य पेपर लीक मामले में हमीरपुर स्थित राज्य कर्मचारी आयोग को निलंबित किया गया है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो में जांच चल रही है।

विज्ञापन


विधायकों से फ्लैगशिप योजनाओं में प्राथमिकताएं देने को कहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों की प्राथमिकताओं को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा। विधायकों से फ्लैगशिप योजनाओं में अपनी प्राथमिकताएं देने के लिए कहा गया है। 

हिमाचल के लिए विशेष ग्रांट का एलान नहीं होने से निराशा
मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बजट में केंद्र सरकार को हिमाचल के लोगों को कम से कम एक विशेष ग्रांट देती। क्योंकि हिमाचल के लोगों पर एक 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। साढ़े पांच हजार करोड़ पेंशनरों व चार हजार करोड़ कर्मचारियों के एरियर, 920 करोड़ रुपये की डीए की किश्त देय है। ये सभी देनदारियां सरकार को चुकानी हैं। कहा कि हिमाचल को 10 हजार करोड़ रुपये की विशेष ग्रांट दी जानी चाहिए थी। क्योंकि पूर्व जयराम सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री ने  हिमाचल को मदद का आश्वासन दिया गया था लेकिन बजट में निराशा ही हाथ लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिशाहीन बजट से बढ़ेगी बरोजगारी-महंगाई : प्रतिभा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को लोकसभा में प्रस्तुत वर्ष 2023-24 के बजट को लेकर निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि इससे न तो देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी और न ही विकास दर हासिल होगी। यह पूरी तरह दिशाहीन हैं, जिससे देश में बेरोजगारी व महंगाई बढ़ेगी। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने इसे जनविरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि आज महंगाई के दौर में कर्मचारियों को लुभाने का असफल प्रयास किया गया है।

कर्मचारियों को सात लाख तक कि टैक्स छूट को कम से कम 12 लाख तक किया जाना चाहिए था। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास के लिए बजट में विशेष योजनाएं दी जानी चाहिए थीं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों की बजट में उपेक्षा की गई है। कृषि व बागवानी क्षेत्र की पूरी तरह अनदेखी की गई हैं। बजट में हिमाचल में रेलवे के विकास की भी किसी भी योजना का प्रस्ताव नहीं है। इस बजट ने एकबार फिर से प्रदेश के लोगों को मायूस किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें