एक बार बैलेट पेपर पर चुनाव होने चाहिए: सीएम
भाजपा सरकार ने व्यक्तिगत व पार्टी हित में फैसले लेकर प्रदेश की संपदा को लुटाने का कार्य किया। हमारी सरकार प्रदेश की सपंदा को न लुटने देगी और न लुटाने देगी, बल्कि उसका सरकार आम किसान, महिलाओं व युवाओं को रोजगार देने के लिए इस्तेमाल करेगी। प्रदेश की संपदा को लुटने नहीं दिया जाएगा। ईवीएम को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर सीएम ने कहा कि शक दूर होना चाहिए। किसी भी तकनीक को हैक किया जा सकता है। एलन मस्क ने भी यह बात कही है। इसलिए एक बार भारत में ही बैलेट पेपर पर चुनाव होने चाहिए, ताकि सभी का शक दूर हो सके।
साधन संपन्न लोगों को छोड़नी चाहिए सब्सिडी
सीएम ने कहा कि जो साधन संपन्न, सामर्थ्य है और जो देना चाहता है, वे अपनी मर्जी से बिजली-पानी व अन्य सरकारी योजनाओं की सब्सिडी छोड़ सकते हैं। सीएम ने कहा कि दो साल का हमारा कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। दो साल में हम प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने में सक्षम रहे हैं। दो साल में कई विभागों में हमने व्यवस्था परिवर्तन किया है। हमने फैसले हिमाचल के हित में लिए।