फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- आपदा राहत पैकेज और ग्रांट के लिए केंद्र करेंगे पत्राचार

Wed, 08 Oct 2025 10:56 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा राहत पैकेज और ग्रांट के लिए केंद्र के साथ पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1500 करोड़ रुपये की घोषणा की है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा राहत पैकेज और ग्रांट के लिए केंद्र के साथ पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1500 करोड़ रुपये की घोषणा की है। उनसे ग्रांट और विशेष राहत पैकेज की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश को कितनी मदद मिलेगी, उसके बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। जिस दिन केंद्र से मदद मिलेगी, उस दिन प्रधानमंत्री का भी धन्यवाद किया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को ओकओवर शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्दी पहले आना शुरू हो चुकी है। यह जलवायु परिवर्तन का असर है। तकरीबन एक से डेढ़ डिग्री तक तापमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) की ओर जूता फेंकने की कोशिश करना दुर्भाग्यपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश सरकार इसकी भरपूर निंदा करती है और इस संबंध में कार्रवाई का समर्थन करती है।

विज्ञापन

सीएम बोले - वीरभद्र की प्रतिमा के अनावरण होना है, इसलिए रुका संगठन विस्तार
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का संगठन विस्तार जल्द होगा। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक विस्तार की संभावना है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण होना है, इसलिए संगठन विस्तार थोड़ा रुका हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें