मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को पानी पर अपना हक मिलना चाहिए। इसके लिए सरकार लड़ाई लड़ रही है। यह लड़ाई लंबी है। यदि इसका पैसा मिल जाए तो प्रदेश को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पानी हिमाचल की बहुमूल्य प्राकृतिक संपदा है। राज्य 12,000 मेगावाट बिजली पैदा करता है, फिर भी हिमाचल को इससे क्या मिला। एसजेवीएनएल 6,700 करोड़ रुपये की कंपनी बन गई है, लेकिन उन्हें पूछना चाहिए कि हिमाचल को क्या मिला। मुख्यमंत्री ने यह बात न्यू शिमला के सेक्टर-5 में 18 करोड़ रुपये की लागत से बनी पार्किंग के उद्घाटन अवसर पर कही।