फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में जोरदार बारिश, नाले में बह गईं 100 भेड़-बकरियां, एक व्यक्ति की मौत; जानें अपडेट

Sun, 04 May 2025 06:19 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Weather: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 मई को तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आठ मई तक मौसम में खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
लाहौल की तरफ से रोहतांग की पहाड़ी में हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार रात और रविवार को दिन में जोरदार बारिश व कई जगह ओलावृष्टि हुई। चंबा जिले में 100 से अधिक भेड़-बकरियां नाले में बह गईं। चेली गांव में शनिवार देर रात भारी बारिश के कारण नाले में बाढ़ आने से भेड़-बकरियों को बचाते 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अंधड़ के साथ भारी बारिश से फलों और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मनाली में अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला में 4.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 मई को तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आठ मई तक मौसम में खराब रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

राजधानी शिमला में दोपहर बाद दो बजे के करीब दिन में अंधेरा छा गया और झमाझम बारिश हुई। कांगड़ा, सुंदरनगर, जोत, पालमपुर, बैजनाथ और जुब्बड़हट्टी में अंधड़ के साथ बारिश हुई। शिमला, कोटगढ़ और कुफरी में ओलावृष्टि हुई। इससे लगातार दूसरे दिन भी सेब, स्टोन फ्रूट्स और अन्य फसलों को नुकसान हुआ। शनिवार रातभर से कुल्लू में जमकर बारिश हुई है और लाहौल घाटी में बारिश के साथ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। ऊना और हमीरपुर में शनिवार देर रात को जोरदार बारिश हुई। कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में शनिवार रात से रविवार तड़के तक आंधी के साथ भारी बारिश हुई। फलों और गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। वहीं, बारिश से लोगों को तपती गर्मी से राहत भी मिली है। उद्यान विभाग ने आम सहित अन्य फलों का 20 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया है, जिससे बागवानों को करीब 60 लाख रुपये की हानि हुई है।
 

वहीं, रविवार को ठियोग में झमाझम बारिश हुई, वहीं रोहड़ू के कई क्षेत्रों में ओले गिरे। रामपुर के कोटगढ़ और कुमारसैन में शनिवार रात को ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सोलन में दोपहर बाद बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी के लिए संजीवनी बताई जा रही है। जबकि, पहाड़ी क्षेत्रों में चल रही गेहूं की कटाई प्रभावित हुई है। सिरमौर जिला के हरिपुरधार में दोपहर में तीन घंटे तेज बारिश हुई।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी सुरक्षित रहने की सलाह
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। प्राधिकरण के अनुसार प्रदेश में आठ मई तक तेज अंधड़ चलने, बिजली कड़कने, ओलावृष्टि होने और बारिश की संभावना है। इसके लिए सभी जरूरी सलाहों का पालन करें। मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और किन्नौर जिले इससे प्रभावित होंगे।

नेरी में सबसे ज्यादा 44.5 एमएम बारिश
हमीरपुर के नेरी में 44.5, जोत में 37.0, सलापड़ में 33.8, नगरोटा सूरियां में 24.8, नारकंडा में 24.5, भरमौर में 22.0, सुजानपुर टीहरा में 21.6, मंडी में 20.4, रोहडू़ में 20.0, गोहर में 19.0, हमीरपुर में 18.5, शिलारू और चंबा में 18.0, देहरागोपीपुर व मनाली में 14.0, कोटखाई व करसोग में 12.3, गुलेर में 12.2, कांगड़ा में 11.7 और धर्मशाला में 11.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बादल फटने से हुई मौत पर शोक जताया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के चेली गांव के पास डोंडरा नाला में बादल फटने से हुई एक व्यक्ति की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकग्रस्त परिवार के प्रति संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रभावित परिवार को तत्काल 25,000 रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस आपदा में करीब 150 भेड़-बकरियां बह गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस दुखद समय में प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें