फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Panchayat Election: सीएम सुक्खू बोले- अप्रैल और मई में ही पंचायत चुनाव करवाना चाहती है सरकार

Tue, 13 Jan 2026 10:18 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सीएम सुक्खू ने कहा कि निश्चित रूप से पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाए जाने हैं। पहले भी कह चुके हैं कि सरकार अप्रैल और मई में चुनाव करवाना चाहती है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि पंचायती राज चुनाव के बारे में हाईकोर्ट के फैसले का राज्य सरकार अध्ययन कर रही है। निश्चित रूप से पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाए जाने हैं। पहले भी कह चुके हैं कि सरकार अप्रैल और मई में चुनाव करवाना चाहती है। इस बारे में निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी स्टेक होल्डरों से बातचीत होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह बात राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही।

विज्ञापन
Trending Videos

चुनाव के लिए आयोग तैयार 20 जनवरी को बुलाए अफसर
 हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव कराने को तैयार है। सोमवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक की। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में चुनाव तैयारियों पर चर्चा की गई। हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेशों पर भी गहनता से मंत्रणा की गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने इस मामले में 20 जनवरी को सरकार के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय में हुई बैठक में बताया गया कि हिमाचल में 65 हजार वोटर है।
विज्ञापन

वार्डों में पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाने हैं, लेकिन यह पोलिंग स्टेशन परीक्षा खत्म होने के बाद चयनित किए जाएंगे। इसके अलावा 22,000 बूथ स्थापित होंगे। चुनाव में 35 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी है। 20 जनवरी को होने वाली बैठक में पंचायत रोस्टर जारी किए जाने पर चर्चा होनी है। 28 फरवरी से पहले पहले इन सभी प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2011 की जनगणना को पंचायत चुनाव आधार मानते हुए तैयारियां की हैं। अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद आयोग और सरकार की कसरत शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें