जल बिन मछली की तरह तड़प रहे बागी
फतेहपुर में जनसभा में उमड़ी भीड़ देखकर मुख्यमंत्री गदगद नजर आए। यहां उन्होंने स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया की खुलकर तारीफ की, वहीं उन्होंने कांग्रेस के बागियों पर हमला किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागी डड्डू (मेंढक) की तरह कभी पंचकूला, कभी ऋषिकेश तो कभी हरिद्वार की छलांगें मार रहे हैं। इनकी हालत ऐसी है, जैसी जल बिन मछली तड़पती है। उन्होंने कहा कि बागी अब हिमाचल आने से डर रहे हैं। क्योंकि वह जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी, जिन्होंने उन्हें वोट डालकर क्षेत्र के विकास के लिए भेजा था, लेकिन वह निजी हित के चक्कर में पड़ गए।