फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीएम सुक्खू बोले- पर्यटन को बढ़ावा देने में परस्पर सहयोग करेंगे हिमाचल और गोवा

Mon, 13 Feb 2023 05:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश और गोवा पर्यटन और निवेश जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए परस्पर सहयोग से कार्य करेंगे। घरेलू और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष पैकेज भी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश और गोवा पर्यटन और निवेश जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए परस्पर सहयोग से कार्य करेंगे। घरेलू और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष पैकेज भी तैयार किए जाएंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी। सीएम सुक्खू और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के बीच गोवा में रविवार देर शाम को आयोजित बैठक में इस पर चर्चा की गई। सीएम सुक्खू ने संयुक्त रणनीति पर विशेष बल देते हुए कहा कि हिमाचल और गोवा देश के प्रमुख पर्यटन राज्य हैं। दोनों राज्यों में विश्व के अद्भुत संयुक्त पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित होने की अभूतपूर्व संभावनाएं हैं।

विज्ञापन


इससे लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होने के साथ आर्थिकी को भी बढ़़ावा मिलेगा। दोनों राज्यों के पर्यटन गंतव्यों को आपस में जोड़ने वाले पर्यटक केंद्रित वृहद पैकेज तैयार करने की जरूरत है, जिससे दोनों राज्यों में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी की जा सके। उन्होंने कहा कि दोनों राज्य मिलकर पर्यटन और व्यापार के क्षेत्रों में एक विशेष प्रणाली तैयार कर सकते हैं। सुक्खू और डॉ. प्रमोद सावंत ने समुद्र तथा पर्वतों के पारिस्थितिकीय तंत्र यानी इको सिस्टम के बारे में आपसी समझ और बेहतर करने के दृष्टिगत दोनों राज्यों के छात्रों के लिए समुद्र-पर्वत विषय पर आधारित विज्ञान कार्यशालाओं तथा छात्र विनिमय कार्यक्रमों की शृंखला शुरू करने पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें