भाजपा नेताओं ने दिल्ली जाकर रोका हिमाचल का पैसा : मुकेश
वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल्द विभागों में नई भर्तियां की जाएंगी। अकेले जलशक्ति विभाग में 10 हजार कर्मचारी रखे जाएंगे। उपमुख्यमंत्री मंडी जिला की बल्ह विधानसभा की पंचायत सरध्वार के गांव घौड़ में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने आपदा में केंद्र सरकार से राहत मदद नहीं मिलने पर भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं ने दिल्ली जाकर हिमाचल के पैसे को रोकने का काम किया। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के गठन का 50 वर्ष का जश्न शानदार तरीके से बनाया जाएगा। एचआरटीसी कर्मियों को अब हर महीने की पहली तारीख को वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारी किसी भी बहकावे में न आएं। एचआरटीसी के बेड़े में इस वर्ष 327 नई बसें शालि की जाएंगी। मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आपदा से पूरी तत्परता से निपटने के लिए उनका धन्यवाद किया।
जयराम कंधों को मजबूत कर खुद अपनी लड़ाई लड़ेंउपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सत्ता से बाहर होने पर बेसब्र हो गई है। भाजपा सरकार अपने पीछे 92 हजार करोड़ का कर्जा और देनदारियां छोड़कर गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ने अपने कार्यकाल में संसाधन सृजित करने में कुछ नहीं किया। अब वह लोगों के घरों में जाकर 1500 की गारंटी को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि हमने ओपीएस दी है और 1500 रुपये भी देकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जयराम मुझे चुप रहने को बोल रहे हैं। जब मैं विपक्ष का नेता था, तब उन्हें प्रदेश की सत्ता से हटाने का जिम्मा मेरे पर था। कहा कि जयराम अपने कंधों को मजबूत रखें और अपनी लड़ाई खुद लड़ें। मंदिरों में जागरण व भंडारे के लिए करवा सकेंगे ऑनलाइन बुकिंगउपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह ऐसी व्यवस्था बना रहे हैंं कि प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के लिए पर्याप्त बस सेवा हो। देवी दर्शन सेवा में सभी मंदिरों को एचआरटीसी बस सेवा मिले। मंदिर में जागरण और भंडारा लगाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग पर भी विचार किया जा रहा है।