फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: आरडीजी और हिमाचल भवन में रेड मामले पर सीएम सुखविंद्र सुक्खू का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Tue, 24 Feb 2026 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

आरडीजी के बारे में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने हाईकमान के सामने विचार रखे कि प्रदेश के साथ बहुत न्याय हो रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री से बात करनी थी, लेकिन वह सोमवार को बेंगलुरु गई हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 16वें वित्त आयोग ने राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) के लिए न तो हां किया और न ही न किया है। उन्होंने कहा कि आरडीजी के बारे में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने हाईकमान के सामने विचार रखे कि प्रदेश के साथ बहुत न्याय हो रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री से बात करनी थी, लेकिन वह सोमवार को बेंगलुरु गई हैं। अब आगे की रणनीति बनाएंगे। सुक्खू ने कहा कि केरल की तुलना हिमाचल प्रदेश से करना गलत है।

विज्ञापन


मंगलवार को नई दिल्ली से लौटने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल भवन में बगैर वारंट के रेड होना दुर्भाग्यपूर्ण है। न तो आवासीय आयुक्त को जानकारी दी गई और न ही उन्हें दी गई। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया तो इसे गलत नहीं माना जाना चाहिए। युवा कांग्रेस ऐसे प्रदर्शन करती रही है। बड़े दुर्भाग्यपूर्ण है कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


राज्यसभा के चुनाव को काफी दिन, हाईकमान करेगा फैसला
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्यसभा के चुनाव के लिए काफी दिन हैं। इस पर हाईकमान फैसला लेगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें