फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मिले सीएम सुखविंद्र सुक्खू, कई मसलों पर हुई चर्चा

Tue, 18 Feb 2025 03:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल ने शिष्टाचार भेंट की। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मिले सीएम सुखविंद्र सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के मामलों पर दोनों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। वहीं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी रजनी पाटिल से मुलाकात की । बता दें, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने रजनी पाटिल को फिर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मई 2018 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सुशील कुमार शिंदे को हटाकर रजनी को हिमाचल का प्रभारी नियुक्ति किया था।

विज्ञापन


इसके बाद सितंबर 2020 में रजनी की जगह शुक्ल को प्रभारी नियुक्त किया था। दिसंबर 2023 में हिमाचल को छोड़कर कांग्रेस ने कई राज्यों के प्रभारी बदले थे। इस दौरान शुक्ल को हिमाचल के अलावा चंडीगढ़ का भी प्रभार दिया था। रजनी पर अब प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन का जिम्मा रहेगा। नवंबर 2024 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में ब्लॉक, जिला और प्रदेश की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। सूत्रों के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस संगठन की नई कार्यकारिणी को जल्द गठित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें