फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सीएम सुक्खू ने राज्य सहकारी बैंक की 22 नई शाखाओं और दो योजनाओं का किया शुभारंभ

Wed, 06 Mar 2024 06:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  बैंक की ओर से आईबीपीएस के माध्यम से की जा रही 232 लिपिक पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन लिंक की शुरुआत भी की।
विज्ञापन
सीएम सुक्खू ने राज्य सहकारी बैंक की 22 नई शाखाओं और दो योजनाओं का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने सरकारी आवास ओकओवर से राज्य सहकारी बैंक की 22 नई शाखाओं का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। उन्होंने बैंक की दो नई योजनाओं एकमुश्त समाधान योजना और उच्च घनत्व सेब बागान विकसित करने के लिए ऋण योजना का भी शुभारंभ किया। ऋण निपटान राशि का भुगतान एकमुश्त करने पर 0.5 फीसदी अतिरिक्त ब्याज छूट देने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि शाखाओं की संख्या बढ़ने से बैंकिंग सेवाओं से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बैंक द्वारा आईबीपीएस के माध्यम से की जा रही 232 लिपिक के पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन लिंक की शुरुआत भी की।

विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई शाखाओं में समरकोट, झड़ग/नकराड़ी, पराला, धमांदरी, मेहंदली, जरोल, जनेहड़घाट, अपर कैथू, खटनोल, निहरी, चाय का डोरा, स्यांज, भराड़ी, मंडप, धार-टटोह, लोहाट, अवाह, छतराडी, हलाह, हरिपुरधार, टिम्बी और चांगो शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकमुश्त समाधान योजना से बैंक के डिफाल्टर ऋणधारक एकमुश्त समझौता कर निपटान कर सकेंगे जो किन्ही कारणों से अपने देय ऋण की अदायगी समयानुसार नहीं कर पाये और जिनके ऋण खाते 31 दिसम्बर 2023 को बैंक द्वारा एनपीए की डी-। श्रेणी में दर्ज किए जा चुके हैं। उच्च घनत्व केे सेब बागीचे विकसित करने के लिए ऋण योजना के तहत प्रदेश के बागवानों को प्रति बीघा 8 लाख रुपये तक की ऋण सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत अधिकतम 50 लाख रुपये तक ऋण प्रदान किया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। बैंक की सपनों का संचय-डिपॉजिट लिंक्ड बचत जमा योजना तथा सशक्त महिला ऋण योजना के सार्थक परिणाम आए हैं।
 
विज्ञापन

सशक्त महिला ऋण योजना के तहत अभी तक 16836 महिला ऋणियों को 35 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण प्रदान किए जा चुके हैं। बैंक के अध्यक्ष देविंद्र श्याम ने कहा कि नई शाखाओं के खुलने से समाज के सभी वर्गों को बैंकिंग सेवाओं की सुविधा घर-द्वार पर ही उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि एकमुश्त समाधान योजना से दोषी ऋण धारकों को अपने वित्तीय पोर्टफोलियो में सुधार का अवसर प्राप्त होगा। जो ऋणी अपनी ऋण निपटान राशि का भुगतान एकमुश्त करेगा उसे 0.5 फीसदी अतिरिक्त ब्याज छूट भी दी जाएगी। बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा ने बैंक की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, विधायक हरीश जनारथा, मलेंद्र राजन व नीरज नैय्यर, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी सहित बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें