फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य के 60 सदस्यीय दल को किया रवाना

Mon, 23 Jun 2025 01:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा प्रदान कर रही है और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने राज्य के 60 सदस्यीय दल को किया रवाना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को ओक ओवर से 60 खिलाड़ियों के दल को राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए रवाना किया। यह दल 25 से 28 जून तक देहरादून में आयोजित होने वाली सात आयु वर्गों की विभिन्न प्रतिस्पधाओं में भाग लेगा। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की बधाई भी दी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा प्रदान कर रही है और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं।  सरकार ने ओलंपिक, पैरा ओलंपिक और एशियाई खेलों जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

विज्ञापन


खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने डाइट मनी में भी वृद्धि की है तथा बेहतर यात्रा सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों को 200 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए एसी थ्री टियर ट्रेन का किराया और लंबी दूरी के लिए इकोनॉमी  क्लास का हवाई किराया दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को दी जाने वाली इन सुविधाओं का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करना है ताकि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे और स्वस्थ जीवन शैली को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश आइस स्केटिंग एसोसिएशन के जिला शिमला अध्यक्ष इकाश्वकु जस्टा और जिला उपाध्यक्ष योगेश सिहिया भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें