पदम पैलेस भी गए सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को पदम पैलेस भी गए। इस दाैरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी माैजूद रहे। सीएम ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, 'आज रामपुर में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह जी द्वारा पदम पैलेस में किए गए आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पदम पैलेस बुशहर रियायत का महल है। परंपरा के अनुसार पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद पद्म पैलेस में उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को 123वां राजा चुना गया था।