मेडिकल डिवाइस पार्क विद्युत सब स्टेशन के लिए जमीन अलार्ट
नालागढ़ के मेडिकल डिवाइस पार्क मझोली में बिजली बोर्ड को जमीन अलॉट हो गई है। यहां सब स्टेशन बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके साथ यहां पर पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। राज्य सरकार इस पार्क को अब स्वयं बना रही है। यहां पर सभी ग्रीन उद्योग लगेंगे। यह पार्क पंजाब का घनौली स्टेशन के समीप होने से यहां पर रेलवे लाइन और फोरलेन की सुविधा भी निवेशकों को मिलेगी। अब जैसे ही यहां पर उद्योगपति प्लाट खरीदते रहेंगे उसके साथ-साथ पैसा इस पर लगाया जाएगा। यहां पर जमीन सीधे करने की जरूरत थी, अब यह कार्य पूरा हो गया है। इसके अलावा 45 फीसदी लैब, प्रशासनिक ब्लॉक, वेयर हाउस व 2250 वर्ग मीटर पर फ्लोटिड फैक्टरी बनाने का कार्य चालू है। इसमें 16 फैक्टरियां बनेंगी।
10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
नालागढ़ के मझोली में 1623 बीघा जमीन पर मेडिकल डिवाइस पार्क बनना है। यहां पर अभी तक 140 करोड़ पैसा लग चुका है। राज्य सरकार चाहती है कि सथ स्टेशन लगने के बाद जैसे ही बिजली और पानी की व्यवस्था होती है तो यहां पर निवेशकों को बुलाना शुरू कर दिया जाएगा। नए उद्योग जैसे-जैसे लगते रहेंगे वैसे ही उसी पैसे से यहां पर डेवलप किया जाएगा। मेडिकल डिवाइस पार्क में शुरू होने पर 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर, प्राषा होने की संभावना है। यहां पर वर्तमान में सड़कों व सीवरेज का कार्य चल रहा है।
ग्रीन उद्योग, रेल और फोरलेन पांच किलोमीटर की दूरी पर
मेडिकल डिवाइस पार्क रेलवे लाइन और फोरलेन से मात्र पांच किमी दूर है। यह पार्क निवेशकों को काफी पसंद आ रहा है। यहां पर जैसे ही बिजली का सब स्टेशन और सड़कें बन जाएंगी निवेशक आने शुरू हो जाएंगे। पार्क के लिए पैसे की दिक्कत नहीं रहेगी। जैसे-जैसे नए उद्योग लगेंगे उसी पैसे से यहां पर बचे कार्य को पूरा किया जाएगा।-हर्षवर्धन चौहान, उद्योग मंत्री