इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी विशेषता इसकी 24 घंटे उपलब्धता है। विद्यार्थी दिन हो या रात, कभी भी अपने प्रश्न पूछ सकेंगे। इन प्रश्नों के उत्तर सुनिश्चित करने के लिए 60,000 से अधिक अनुभवी अध्यापकों का डेटाबेस और एआई तकनीक सहयोग प्रदान करेगी। इसके अलावा, प्रत्येक सप्ताह हर विषय के लिए विशेष ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएगी और विद्यार्थियों को निरंतर अकादमिक काउंसलिंग भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की इस पहल की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि तकनीक का यह रचनात्मक प्रयोग अन्य जिलों के लिए भी एक अनुकरणीय मॉडल बनेगा। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि इस पहल को एनटीपीसी के सहयोग से साकार किया गया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, उपायुक्त राहुल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और एनटीपीसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
करोड़ों के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया
इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बरठीं बाजार पहुंचे। यहां पर कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने करोड़ों रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इन योजनाओं में परमवीर चक्र नायब सूबेदार संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, कलोल के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन, बरठीं-शाहतलाई सड़क के उन्नयन कार्य, शाहतलाई नगर क्षेत्र की सीवरेज परियोजना और शाहतलाई स्थित चरण गंगा के सौंदर्यीकरण प्रमुख रूप से शामिल है।