फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में होना है मंत्रिमंडल का विस्तार, मंत्रियों के तीन पद खाली

Sun, 25 Jun 2023 08:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सीएम ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। विधानसभा में भी कानून में परिवर्तन लाकर संपत्ति को अटैच करने के लिए प्रावधान करने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूरी तरह से अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस हाईकमान से चर्चा के बाद लौटे सुक्खू ने केवल इतना कहा कि हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार होना है। मंत्रियों के तीन पद खाली हैं। उन्होंने इससे ज्यादा कोई बात नहीं कही। इसके अलावा मुख्यमंत्री बोले कि हिमाचल प्रदेश में समय से पहले मानसून आ गया है। इस संबंध में अधिकारियों को तैयारियां रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। यह बात उन्होंने रविवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों का सम्मेलन शिमला में आने का प्रस्ताव आया है। इस पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि इस बार मानसून समय से पहले आ गया है। सरकार ने इससे निपटने की पूरी तैयारियां कर दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन दिनों सड़कों पर टारिंग का काम चला हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक बारिश बताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मानसून को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संबंधित विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। इसको लेकर उचित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा न लगाए जाने के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राजनीति करने के लिए बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि चंबा में ऐसा आंदोलन देश के इतिहास में पहली बार हुआ है, जहां सभी आरोपियों की गिरफ्तारी दो दिन के भीतर की गई है। भाजपा दस दिनों के बाद जागकर हिंदुत्व के नारे लगाने लगी है।
विज्ञापन


नशे के सौदागरों की संपत्ति होगी अटैच
सीएम ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। विधानसभा में भी कानून में परिवर्तन लाकर संपत्ति को अटैच करने के लिए प्रावधान करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब से सटे हिमाचल के इलाकों में विशेष निगरानी रखने को कहा है। अकेले जिला शिमला में ही छह महीने के भीतर 400 लोगों पर कार्रवाई की गई है। उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। शिमला में सोलह मील के पास नशे से पीड़ितों के लिए पुनर्वास केंद्र बनाया जा रहा है। इसके लिए जमीन देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें