फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu: डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन से डॉक्टरों को मिलेगी राहत

Sun, 23 Apr 2023 09:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य सरकार डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन बना रही है। इससे डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ आठ घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे। आपातकालीन सेवाओं में गुणवत्ता बढ़ने के साथ-साथ चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ स्वस्थ भी रहेगा। सरकार राज्य के चार चिकित्सा महाविद्यालयों शिमला, टांडा, नेरचौक, हमीरपुर में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने जा रही है। शिमला और टांडा चिकित्सा महाविद्यालयों में लेटेस्ट पैट स्कैन और सीटी स्कैन की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन


यह बात मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी के श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में एमबीबीएस चिकित्सकों के प्रथम दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करने के बाद कही। उन्होंने प्रथम बैच के चिकित्सकों को इंटर्नशिप सर्टिफिकेट प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों की मांग पर चिकित्सा महाविद्यालय में खेल मैदान तथा अतिरिक्त हॉस्टल का निर्माण करने के लिए प्रबंधन को भूमि चयन करने के निर्देश भी दिए।

कहा कि वर्तमान में चिकित्सकों को भी चुनौतियों से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में रोजगार के सीमित अवसर होने के बावजूद राज्य सरकार चिकित्सकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है। चिकित्सा विज्ञान में तकनीकी बदलावों के दृष्टिगत चिकित्सकों को नई तकनीक अपनाकर आगे बढ़ना होगा। आने वाले समय में चिकित्सा महाविद्यालयों में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी और राज्य सरकार इस पर गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। हमीरपुर में कैंसर का आधुनिक अस्पताल निर्मित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन का गठन किया है, जिससे सरकारी खरीद में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था को चार वर्ष में पटरी पर लाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पेयजल की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयास कर रही है और प्रदेश की सभी पेयजल योजनाओं में चरणबद्ध तरीके से यूवी आधारित वाटर प्यूरिफायर की तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चार वर्ष में पटरी पर लाया जाएगा, जिसके लिए कड़े फैसले लेने होंगे। राजस्व बढ़ाने के लिए जल विद्युत परियोजनाओं में विद्युत उत्पादन पर जल उपकर लगाया है, जिससे एक वर्ष में 1800 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित होगा। इस निर्णय के संबंध में हरियाणा और पंजाब सरकार से भी चर्चा की गई है। पर्यटन विकास के लिए भी कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

आईजीएमसी ने दिए सर्वश्रेठ चिकित्सक
मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीएमसी महाविद्यालय, शिमला ने देश को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक दिए हैं। आईजीएमसी से शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत चिकित्सक दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं।

संस्थान को विकसित करने में कांग्रेस का योगदान: शांडिल
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में कॉलेज का समय महत्वपूर्ण होता है। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए काफी प्रयास किए हैं और आज यहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे आम लोगों को भी सुविधाएं मिल रही हैं।

हम पूरा करेंगे पूर्व सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट : सूक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय बल्ह हवाई अड्डे को पूरा करेंगे। मेडिकल कॉलेज नेरचौक में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी क्षेत्र में भी कार्य किया जा रहा है। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण करने के साथ जिला मंडी के बल्ह विधानसभा में बनने वाले ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा अक्षय के माध्यम से सामाजिक प्रभाव आकलन करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट सकारात्मक आई है। कहा कि बल्ह में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाना पूर्व मुख्यमंत्री जयराम का सपना रहा है, जिसे हम पूर्ण करेंगे।

विज्ञापन

वितेश प्रथम, शिवानी खंडेलवाल द्वितीय और ईशा ने पाया तीसरा स्थान

श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रथम बैच की पासिंग आउट सेरेमनी हुई। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने एमबीबीएस 2017 के पहले बैच के एमबीबीएस चिकित्सकों को इंटर्नशिप कंपलीशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। प्रथम बैच में करीब 100 एमबीएस प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिए।

प्रथम बैच में वितेश शर्मा भोरंज, हमीरपुर ने प्रथम, शिवानी खंडेलवाल दिल्ली ने द्वितीय, ईशा बत्रा बिलासपुर ने तीसरा स्थान पाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु चिकित्सकों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. सुरेंद्र कश्यप, रजिस्ट्रार अमर नेगी, मेडिकल कॉलेज के ज्वाइंट डायरेक्टर संजीव कुमार, प्रधानाचार्य डीके वर्मा, एचओडी मेडिसिन डॉ. राजेश भवानी एमएस दीपावली सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं फैकल्टी मौजूद रही।

पहले बैच के इन डॉक्टरों को मिले प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री से इंटर्नशिप कंपलीशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने वालों में अभीरानी, अभिषेक, अवनिका, आदित्य शर्मा, अगम्य, अक्षित, अंबिका, अंकिता, अंकिता कशवानी, अंकिता कुमारी, अंकुश चौहान, अनुजा, अपर्णा ,अपूर्वा, हर्षदीप कौर, आयुषी तिवारी, ईशा बत्रा, गीतांजलि, हर्ष चोपड़ा, हर्षिता, हितेशकुमार, हरितिका वर्मा, हुकम सिंह यादव, कनिका, कृतिका, कृति, क्षितिज, मोनिका शर्मा, मुकुल, नंदिता ठाकुर, नितिन, पलक भारती, पलक गौतम, पायल कुमारी, प्रज्जवल कुमार, प्रत्यक्ष शर्मा, प्रिया महाजन, प्रियंका , पूर्णिमा शर्मा, रक्षिता जैन, राशि गुप्ता, रवि कुमार, रेवती, रिया वशिष्ट, रिजुल शर्मा, ऋषभ कुमार, ऋषभ सागर, रितिका, सचिन शर्मा, श्रुति, संजना शर्मा, सार्थक महाजन, शौर्य महाजन, शिव सिंह, शिवम शर्मा, शिवानी खंडेलवाल, शिवानी ठाकुर, श्वेता भारद्वाज, सिमरन, सोहम, स्वर्णिमा, स्वीटी कुमारी, विभा धीमान, विशाल और वितेश शर्मा।

सीएसए ने रखीं मांगें
एमबीबीएस सीएसए ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगे भी रखीं। इसमें मेडिकल कॉलेज परिसर में खेल मैदान और हॉस्टल की कमी की बात कही। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि हॉस्टल के लिए जमीन तलाश का निर्माण करवाया जाएगा। खेल मैदान के लिए जिला प्रशासन को साथ लगते क्षेत्र में सरकारी भूमि तलाशने और सरकारी भूमि न मिलने पर निजी भूमि को अधिकृत कर करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें