'महिलाओं को 1500 न मिले, जयराम ठाकुर रुकवाने पहुंचे चुनाव आयोग'
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देकर उनका भविष्य सुरक्षित बनाया। पुलिस कर्मचारियों की डाईट मनी पांच गुणा बढ़ाकर एक हजार रुपए की। महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए पेंशन दी, जिसे रुकवाने के लिए जयराम ठाकुर चुनाव आयोग पहुंच गए। 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का 25 लाख रुपये तक इलाज कांग्रेस सरकार निशुल्क करवा रही है। विधवाओं को घर बनाने के लिये तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनके 27 वर्ष तक के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च भी राज्य सरकार वहन कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डॉ. वाई एस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के अंतर्गत गरीब विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज की दर पर 20 लाख रुपये का कर्ज उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। कांग्रेस सरकार गांव से जुड़े हुए लोगों के लिए योजनाएं बनाई रही हैं। उन्होंने कहा चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद देहरा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ एसई (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय खोला जाएगा।
इस अवसर पर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, पर्यटन निगम के चेयरमैन कैबिनेट रैंक रघुबीर सिंह बाली, विधायक संजय रतन, भवानी सिंह पठानिया, नीरज नैय्यर, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, भुवनेश्वर गौड़, अनुराधा राणा, कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, पूर्व उम्मीदवार सुरेंद्र मनकोटिया सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।