फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, रास्ते में बच्चों से पूछा-कैसी चल रही पढ़ाई

Tue, 18 Jul 2023 07:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सादगी मंगलवार को एक बार फिर देखने को मिली, जब वह सुबह 9:00 बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल ही पहुंच गए। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू विद्यार्थियों से मिले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार सुबह नौ बजे अपने सरकारी आवास ओकओवर शिमला से सचिवालय पैदल ही पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा का कोई बड़ा तामझाम भी नहीं था। रास्ते में मुख्यमंत्री ने आम लोगों के साथ बातचीत की और स्कूल जा रहे बच्चों से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है। रास्ते में पोर्टमोर स्कूल की कई छात्राओं से पूछा कि अब और छुट्टियां होनी चाहिए या नहीं। छात्राओं ने नो सर कहकर इनकार कर दिया। सीएम ने पोर्टमोर की छात्राओं से पूछा कि उनकी छुट्टियां कैसी रहीं, इस दौरान पढ़ाई की या नहीं, घर पर बोर तो नहीं हुए।

विज्ञापन


अचानक मुख्यमंत्री को सामने देखकर छात्राएं पहले तो हिचकिचा गईं लेकिन बाद में खुलकर हंसी मजाक में उनसे बात करने लगीं। मुख्यमंत्री ने कुछ छात्राओं से उनके लक्ष्य के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने यह भी पूछा कि बरसात में कौन-कौन शिक्षक स्कूल में आते हैं। यह भी पूछा कि उन्हें कौन से शिक्षक अच्छे लगते हैं। उन्होंने स्कूलों में सफाई व्यवस्था के बारे में भी बात की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान भी थे। सचिवालय पहुंचने के बाद सुक्खू ने आपदा प्रभावित जिलों के उपायुक्तों से बातचीत की और राहत एवं बचाव कार्यों की फीडबैक ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें