फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu In Nahan: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जो वोट से नहीं ले पाए वो नोट के दम पर हथियाना चाहते थे सत्ता

Sun, 26 May 2024 06:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नाहन में कांग्रेस की रैली में भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जो लोग वोट के दम पर सत्ता नहीं ले पाए वो नोट के दम पर सत्ता हथियाना चाहते थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू - फोटो : Sukhvinder Singh Sukhu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की नाहन के चंबा मैदान में हुई चुनावी रैली में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जो लोग वोट के दम पर सत्ता नहीं ले पाए वो नोट के दम पर सत्ता हथियाना चाहते थे, लेकिन ऐसे लोगों को सबक सिखाने का सही समय अब एक जून को आ गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 15 महीनों में 5 महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने अपने निर्णय बताते हुए जनता से पूछा, हमने ओपीएस दिया क्या बुरा किया?, हमने 1500 दिया, क्या गुनाह किया?, हमने विधवा महिलाओं के बच्चों को मुफ्त 28 साल तक शिक्षा के लिए काम किया, क्या बुरा किया। हमने अनाथ बच्चों को सहारा दिया, क्या गुनाह किया।

बैठे गले के बावजूद दमदार संबोधन
इन दिनों मुख्यमंत्री प्रदेश में जमकर चुनावी रैलियां कर रहे हैं। नाहन में जब मुख्यमंत्री पहुंचे तो उन्होंने बहुत कम समय ही जनता को संबोधित किया। लगातार हो रही रैलियों के बाद मुख्यमंत्री का गला बैठा हुआ प्रतीत हुआ, बावजूद इसके उनका जोश कार्यकर्ताओं में दम भरता नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें